गोपालगंज: कुचायकोट: स्मैक पीने के बाद दोस्तों ने चंदन की हत्या की, एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव में करीब दो साल पूर्व दोस्तों ने ही एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। इसकी जानकारी एसपी विनय तिवारी ने सोमवार की शाम छह बजे दी।