भरथना: महेवा के रामपुरा में सीढ़ियों से गिरकर सान्वी का हाथ फैक्चर, सीएचसी में किया गया भर्ती
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा बम्होरा हिमायूंंपुर निवासी पूर्व प्रधान बृज किशोर की 4 वर्षीय पौत्री सान्वी खेलते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। हादसे में उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया।परिजन उसे तुरंत सीएचसी महेवा लेकर पहुंचे, जहां डॉ. नीरज कुमार ने जांच के बाद फ्रैक्चर की पुष्टि की। एक्स-रे के बाद बच्ची को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।