लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में बच्चा चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग से फिर बदसलुकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल बुधवार की रात करीब 8:30 बजे गोसाई खम्हरिया में बच्चा चोरी का आरोप झेल चुका एक बुजुर्ग लखनादौन शहर में घूम रहा था तभी लोगों ने उसके साथ बदसलुकी की, की और उसे थाने पहुंचा दिया।