हनुमानगढ़: जिले के रानीसर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बुलेट बाइक पर सवार युवक को 1.68 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित किया गिरफ्तार
जिले के रानीसर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 1.68 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत की गई है।