जलडेगा: जलडेगा पंडरीपानी पथ के गांगुटोली चौक के पास यात्री बस गड्ढे में फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
जलडेगा-पंडरीपानी मुख्य पथ के महावीर चौक कोनमेरला से गांगुटोली तक सड़क जर्जर हो गया है तथा जगह-जगह सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने एवं जलजमाव होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,इसी बीच गड्ढों को भरने के लिए टुकड़ा ईंट डाला जा रहा है, और इसी बीच गुरुवार सुबह करीब 11-30 बजे हुरदा से सिमडेगा जा