मोहनलालगंज: आठ मुकदमे, फिर भी आज़ाद? केसरी खेड़ा में दहशत, गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने उठाए पुलिस से सवाल
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के केसरी खेड़ा गांव में राजेंद्र लोधी नामक व्यक्ति पर आतंक फैलाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।