मोहनलालगंज: पानी की टंकी के पानी को लेकर विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गोसाईगंज के कासिमपुर गांव में पानी की टंकी भरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता ललिता वर्मा ने आरोप लगाया कि टंकी भरने के बाद नाली में पानी बहने से नाराज़ पड़ोसी संतोष वर्मा, ममता वर्मा और उनकी दो बेटियां नेहा व मुस्कान ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया।