मोहनलालगंज: प्लॉट की जगह कृषि भूमि का बैनामा, धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
निगोहां बाजार निवासी राजकिशोर व रामकिशोर ने जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना निगोहां में तहरीर दी है। शिकायत के मुताबिक 11 दिसंबर 2025 को गाटा संख्या 1320 में से 1400 वर्गफीट प्लॉट बेचने के लिए रंजीत कुमार के पक्ष में कागजात तैयार कराए गए थे। आरोप है कि बाद में षड्यंत्र कर गाटा संख्या 162 व 1320 की कुल 0.257 हे. कृषि भूमि का बैनामा करा लिया गय