खंडवा नगर: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: ब्रह्मपुरी घाट पर डूब रहे उत्तर प्रदेश के दो युवकों को SDRF जवानों ने बचाया
ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी दो युवक आशू और रमेश अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख घाट पर ड्यूटी में तैनात एसडीईआरएफ जवान अमन मालाकार और हेड कांस्टेबल नरेंद्र चंदेल ने तत्काल साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बचाया । घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।