छबड़ा: हरनावदा शाहजी में विद्युत विभाग ने बिजली बिल बकाया होने पर की कार्रवाई, 5 ट्रांसफार्मर किए ज़ब्त
Chhabra, Baran | Mar 21, 2025 बिजली बिल बकाया रहने पर जयपुर डिस्कॉम ने कार्रवाई की।सहायक अभियंता कार्यालय के तहत 21 मार्च 2025 को पुलिस बल के साथ टीम ने मुंडकी, पीथपुर और मोहम्मदपुर गांवों में छापेमारी की। इन गांवों में 20.42 लाख रुपये की बकाया राशि के कारण पांच थ्री-फेज ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। उपभोक्ता कमल, कन्हीराम, धन्नालाल, सूरजमल और निमसिंह के खिलाफ बकाया वसूली की कार्रवाई की।