छबड़ा: हरनावदा शाहजी में मोमिनों ने सजदे में झुके सिर, अदा की जुमा की नमाज और मांगी मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली व भाइचारे की दुआ
Chhabra, Baran | Mar 21, 2025 हरनावदाशाहजी मे रहमत,बरकत,अजमत व मगफिरत से लबरेज मुकद्दस पाक रमजान की इबादतों का दौर जारी है। कस्बे में स्थित जामा मस्जिद एवं मस्जिद ए मोहम्मदिया में शुक्रवार को मुस्लिम अकीदतमंदों ने माहे रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा कर हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन, मुल्क की तरक्की, खुशहाली,भाईचारे व इंसानियत और अपने गुनाहों की तौबा कर दुआएं मांगी।