सदर: पेपर लीक और पुलिसिया दमन के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों का फूटा गुस्सा, गिरजाघर पर किया जोरदार प्रदर्शन
Sadar, Allahabad | Jul 23, 2026
पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर कथित बर्बर दमन के विरोध में गुरूवार को प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए), ऐक्टू और भाकपा माले की ओर से आयोजित इस विरोध सभा में आंदोलन कर रहे छात्रों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।