जलालाबाद: गांव पुरेना में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पूरेना निवासी राम खिलाडी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट मे बताया कि रविवार को उनके पुत्र अमन,मुकेश के पुत्र साथ खेल रहा था. तभी मुकेश की पुत्री से विवाद हो गया। बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की जिससे चार लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है