चायल: पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को चरवा में श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में दो मिनट मौन रखा
कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। सोमवार समय तीन बजे जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मोहसिना किदवई पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान नेता थीं।