मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, 102 गैंगस्टर और 1214 आरोपी पुलिस रडार पर
पलामू जिले में हिस्ट्रीशीटर और संगठित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले पांच वर्षों में जेल से रिहा हुए 1214 गंभीर अपराधियों को पलामू पुलिस ने अपने रडार पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों में 287 आर्म्स एक्ट, 349 डकैती और लूट, 476 एनडीपीएस एक्ट और 102 संगठित अपराध से जुड़े अपराधी शामिल हैं। सभी की सूची तैयार कर ली गई है और