नवाबगंज: बाराबंकी कोर्ट में हंगामा, वकीलों ने पुलिस वाहन पर किया हमला, चोरी के आरोपी को सुरक्षित जेल भेजा गया
बाराबंकी की एसीजेएम कोर्ट संख्या-17 में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जैसे ही आरोपियों को जेल ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, कुछ वकीलों ने अचानक उग्र होकर वाहन के सामने आकर मारपीट और विरोध शुरू कर दिया।