सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कान के झुमके बरामद
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई, जिसमें तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को वादी कुवर रजिउज्जमा निवासी जाकिर नगर, नई दिल्ली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक में रखे कान के कुंडल चोरी हो गए हैं।