बलिया: होली और रमजान त्यौहार को लेकर दुबहड़ थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक की, उपद्रवियों को दी चेतावनी
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 आगामी होली एवं रमजान को लेकर बुधवार की शाम चार बजे को दुबहड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की।इस दौरान थानाध्यक्ष ने मिथिलेश कुमार कहा कि होली और रमजान प्रेम, भाईचारे और मेल-मिलाप का त्योहार है, जिसे सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए।