बलिया: दिव्यांग छात्र ने प्रवेश में टालमटोल करने की शिकायत को लेकर टीडी कालेज पर लगाया आरोप, जिलाधिकारी से की गुहार
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 जिले के रुस्तमपुर निवासी निशांत कुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर टीडी कालेज पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। निशांत का कहना है कि एक दुर्घटना के कारण वह दिव्यांग हो गए और उनका दिव्यांगता प्रतिशत 80% है।