बलिया: टैगोर नगर में दुकान के सामने युवकों ने की मारपीट और तोड़फोड़, दुकानदार के पिता की हुई मौत सदमे में
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 कोतवाली थाना अंतर्गत टैगोर नगर निवासी संतोष वर्मा ने बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मीडिया से बताया कि बीती रात लगभग 9 बजे आधा दर्जन युवकों ने मेरे दुकान के सामने जमकर उत्पात मचाया। जब मना करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दुकानदार के पिता सदमे में आ गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।