बलिया: जनपद न्यायालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 जनपद न्यायालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को दिन में दो बजे प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अमित पाल सिंह ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, उपयोगिता और पारदर्शिता पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिला जज एवं जिला सचिव हरीश कुमार ने प्रचार वाहन के संचालन की जिम्मेदारी ली।