बिहार: साइवर थाना पुलिस ने लड़की के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में कराय परसुराय से युवक को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 बिहारशरीफ के साइबर थाना पुलिस ने कराय परसुराय से युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि युवक द्वारा अपने ही गांव की एक लड़की का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर लोड किया था। जिसकी शिकायत मिली थी, शिकायत मिलने के बाद मामला का सत्यापन कराया गया और उसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लाया गया है।