बिल्सी: मानसून से पहले बिल्सी नगर पालिका प्रशासन का एक्शन, नगर में तली झाड़ सफाई शुरू
Bilsi, Budaun | May 17, 2026 बिल्सी नगर पालिका ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर नालों और नालियों की 'तली झाड़' सफाई की गई। इसका उद्देश्य वर्षा ऋतु में पानी की निकासी को सुचारू बनाना है। नगर पालिका अध्यक्ष पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सागर ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।