औरैया: दुष्कर्म के आरोपों वाली निगरानी याचिका खारिज, कोर्ट ने बयानों में विरोधाभास और मेडिकल रिपोर्ट को माना आधार
जनपद की एफ.टी.सी. प्रथम अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में दुष्कर्म के आरोप से संबंधित फौजदारी निगरानी याचिका को खारिज कर दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स ने निचली अदालत (न्यायिक मजिस्ट्रेट) के उस आदेश को सही ठहराया है, जिसमें बयानों में विरोधाभास और साक्ष्यों के अभाव में परिवाद को खारिज कर दिया गया था। बिधूना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने