सोमवार शाम पांच बजे प्रशासन द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से एसआईएस लिमिटेड द्वारा 24 दिसंबर 2025 को मुंगावली थाना परिसर में विशेष भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में 10वीं, 12वीं पास और स्नातक अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।