थरथरी: हांसेपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया
थरथरी प्रखंड के हांसेपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से सोमवार की सुबह 11 बजे बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 106 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 94289 रुपये का वितरण किया गया। दुग्ध समिति के सचिव विमल कुमार ने बताया कि दुग्ध उत्पादन से कुल आमदनी 223450 रुपया हुआ है। जिसमें 106 किसानों के बीच 94269 रुपया बोनस वितरण किया गया।