रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध 12 बोर बंदूक के साथ युवक किया गया गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Apr 20, 2026 अलवर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को एक अहम कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में चल रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार को दोपहर बारह बजे गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।