दरभंगा: दरभंगा पुलिस का नशेड़ियों पर बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 66 लोग गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 66 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी के दौरान की गई।दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।