घोड़ाडोंगरी: नई दिल्ली में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके से की भेंट
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने सोमवार सुबह नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल-हरदा सांसद दुर्गादास उइके के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच जनजातीय क्षेत्रों के विकास, स्थानीय समस्याओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।