टीकमगढ़: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे का टीकमगढ़ जिला प्रवास रहा: सर्वप्रथम कुंडेश्वर महादेव के दर्शन किए
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया गया जहां महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम कुंडेश्वर महादेव के दर्शन किए वहीं कृषि महाविद्यालय में छात्रों के बीच युवा संवाद के जरिए खान पान की आदतों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।