सनावद: डूडगांव में परचरी पुराण कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने सिंगाजी की गुरु आज्ञा व समाधि लीला का प्रसंग सुनाया
ग्राम डूडगांव में संत परंपरा और भक्ति भाव से ओतप्रोत रांडवा परिवार द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा के अंतिम दिवस शुक्रवार को आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।डूडगांव स्थित रोलगांव पाठन मंदिर के भीलट देव गादी स्थान पर स्वर्गीय श्री पुनाजी रांडवा की प्रेरणा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक जिगर भाई पट