जोकीहाट: जोकिहाट में पुलिस ने साइबर ठगों पर किया बड़ा एक्शन, बायोमैट्रिक गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
जोकिहाट के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से बायोमैट्रिक मशीन, मोबाइल और 19 फिंगरप्रिंट बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि आरोपी फर्जी बायोमैट्रिक के जरिए लोगों के खातों से पैसे उड़ाते थे।