सी.आर.पी.एफ. जवानों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ. मोकामाघाट का 59वाँ स्थापना दिवस।
आज दिनांक 01/08/2026 को ग्रुप केन्द्र मोकामाघाट का 59वाँ स्थापना दिवस गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), केरिपुबल, मोकामाघाट उपस्थित राजपत्रित अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारीयों एवं जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर बल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात् उनके क्वार्टर गार्ड आगमन पर मुख्य अतिथि को स्पेशल गार्ड द्वारा औपचारिक सलामी दी गई तथा उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए ग्रुप केन्द्र, मोकामाघाट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
महोदय ने बताया कि 01 अगस्त 1968 को ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल मोकामाघाट की स्थापना की गई थी। यह गंगा नदी के किनारे अवस्थित है। पूर्व में यह स्थल भारतीय रेलवे के अधीन थी तथा यहाँ रेलवे का बहुत बड़ा डॉक यार्ड हुआ करता था। वर्ष 1968 में यह स्थान भारतीय रेलवे से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा खरीदी गई और रेलवे प्लेटफार्म स्थान पर ही ग्रुप केन्द्र मोकामाघाट की स्थापना हुई और इसके प्रथम ग्रुप केन्द्र अधिकारी श्री जे.ए. कपूर, कमाण्डेन्ट थे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप केन्द्र परिसर में अंतर कम्पनी वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा सभी मैस में विशेष भोजन का आयोजन किया गया।
05.
इस अवसर पर श्री सौरभ कुमार सिंह, उप कमाण्डेंट, श्री सुरेन्द्र कुमार, उप कमा० (मंत्रा०), श्री अविनाश कुमार, उप कमाण्डेंट, श्री अभय कुमार, सहा०/कमां०, श्री ईश्वर सिंह, सहा. कमा. (मंत्रा०), श्री अशोक कुमार सिंह, सहा. कमा. (मंत्रा०) तथा केरिपुबल के अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
Mokameh, Patna | Aug 3, 2026