गोला: सरयू पुल से कूदे युवक को नाविकों ने बचाया, उनकी बहादुरी की सराहना; वर्षों से लंबित रेलिंग लगाने की मांग फिर तेज हुई
बड़हलगंज में शनिवार दोपहर सरयू पुल से एक 28 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाने की बात कही। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने युवक को समझाकर परिजनों के सुपुर्द किया और बहादुर नाविक को सम्मानित किया।