पुष्पराजगढ़: करोड़ों की लागत से संवरा इंद्रदमन तालाब उपेक्षा का शिकार, टूटी बेंच, बंद लाइटें
पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित ऐतिहासिक इंद्र दमन तालाब वर्तमान में प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होता जा रहा है। शुक्रवार 10:00 बजे यहां पहुंचने पर पर्यटकों ने देखा कि यहां बेंच टूटी हुई है तथा शाम होते ही यहां लाइट बंद होने से अंधेरा भी रहता है इसके साथ ही गंदगी का अंबार यहां पर लगा हुआ है जिससे श्रद्धालु और पर्यटक परेशान होते हैं।