अंबिकापुर: पथराई जंगल में कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में शिक्षक और कॉलेज छात्रा पकड़ाए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराई जंगल में आधी रात कार के अंदर कॉलेज छात्रा के साथ शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर बिईओ कार्यालय उदयपुर अटैक किया है।