ईसागढ़: ईसागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
ईसागढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सीमा शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चों के वजन और ऊंचाई मापन में अंतर पाए जाने पर संबंधित कार्यकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर सुपरवाइजर को क्रॉस चेकिंग की प्रक्रिया समझाई गई।