आगरा: शेरजंग की दरगाह के पास से घर में चोरी करने वाला अभियुक्त वीरेश गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
थाना सिकन्दरा पुलिस ने घर से आभूषण चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेरजंग की दरगाह के पास से वीरेश पुत्र मुकेश को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी के 6 पायल, 12 बिछिया, 2 कुण्डल, 1 नाक की बाली और 150 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।