पनागर: बरेला परतला में लगुन कार्यक्रम में युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
बरेला के परतला में मामा भरत पटेल की लड़की के लगुन कार्यक्रम की खुशियों में खलल डालने वाले आरोपियों के हौसले अब पस्त होते नजर आ रहे हैं। मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा द्वारा कपिल लोधी पर सरेआम फायरिंग करने की वारदात के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी। इस मामले में फरार चल रहे सह-आरोपी विनोद पटेल को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उस