पूर्णिया पूर्व: मध्य विद्यालय मंझेली हाट में वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के महराजपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मंझेली हाट का वार्षिक पत्रिका वीमोचन मंगलवार को सफलता पूर्वक समारोह आयोजित कर संपन्न किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता, डॉक्टर प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल मिश्रा व संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।