झांसी: झांसी में 5 साल की बेटी को जहर खिलाकर मां ने किया सुसाइड, मासूम बच्ची की हालत गंभीर, पति से हुआ था झगड़ा
Jhansi, Jhansi | Jul 25, 2026 झांसी में 5 साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद मां ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले बेटी को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने अपने दादा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह मां अर्चना की मौत हो गई। बच्ची का अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।