ललितपुर: सदन शाह पर लगे उर्स में कमेटी द्वारा गिन्नौट बाग में बनाई गई पार्किंग से दो मोटरसाइकिल हुई चोरी
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदन शाह पर उर्स लगा हुआ है। जिसके लिए उर्स कमेटी के द्वारा ललितपुर के गिन्नौट बाग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है पार्किंग में रखी दो मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है । हम आपको बताते चले की मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।