शाहजहांपुर। शनिवार शाम सदर बाजार थाना क्षेत्र में कचहरी हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में मृतका की पहचान थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी जीनत पत्नी नदीम के रूप में हुई।