पत्थलगांव: जशपुर में बिना लाइसेंस खाद बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 141 बोरी उर्वरक किया जब्त
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर कृषि विभाग ने बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस खाद बेचने के मामले में 141 बोरी उर्वरक जब्त किया। निरीक्षण के दौरान नईम अख्तर के घर से 25 बोरी डीएपी, 10 बोरी एसएसपी और 106 बोरी यूरिया बिना वैध बिल व दस्तावेज के भंडारित मिला। विभाग ने उर्वरक जब्त कर बिक्री पर रोक लगा दी है। मामले की जांच के