जगदलपुर: BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बस्तर के पूर्व सांसद बलिराम कश्यप को उनकी पुण्यतिथि पर बलिराम चौक पर दी श्रद्धांजलि
आज बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बलिराम कश्यप को उनकी पुण्यतिथि पर बलिराम चौक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिराम चौक पर स्थापित बलिराम कश्यप की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और बीजेपी जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने माल्यार्पण किया व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।