जगदलपुर: सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसाइटी ने कैंसर के जागरूकता के लिए दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से किया दौड़ का आयोजन
सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसाइटी ने कैंसर की जागरूकता के लिए दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से महिलाओं की 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से दौड़ प्रारंभ की गई इसमें 700 महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।