जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय पर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने सभापति व महापौर पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव से भागने का आरोप
बीजेपी कार्यालय पर शनिवार को निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने सभापति व महापौर पर अविश्वास प्रस्ताव से भागने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि अध्यक्ष कविता साहू अपने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से बचने के लिए बजट हेतु नियत सामान्य सभा को स्थगित करने का भ्रामक प्रचार कर रही हैं। जबकि ऐसा कोई भी पत्र निगम निगम आयुक्त या निगम सचिव द्वारा जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जो पत्र जारी होने की सूचना मिल रही है, वह कविता साहू का व्यक्तिगत पत्र है।