हाथरस: 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले अंतराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के 5 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष कारावास व अर्थदंड की सजा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जागेश्वर गेट से एक 4 वर्षीय के अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बच्चे की बरामदगी को लेकर टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 5 राज्यो में दविश देते हुए बच्चे को आंध्रप्रदेश से सकुशल दस्तयाब किया और 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।