सिमडेगा: वज्रपात पीड़ित को देखने सदर अस्पताल पहुंचे विधायक विक्सल कोंगाड़ी
सिमडेगा। मंगलवार दोपहर 1 बजे विधायक Vikshal Kongadi सदर अस्पताल पहुंचे और वज्रपात से घायल पीड़ित का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ित के उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।