मुरैना नगर: पानी के लिए वार्ड-20 की महिलाओं का ननि में फूटा गुस्सा, कमिश्नर से बोलीं- चूड़ियाँ पहन लो, जड़ा ताला, वीडियो वायरल
मुरैना के वार्ड 20 में पेयजल संकट से परेशान महिलाएं मंगलवार को नगर निगम पहुंच गईं। गुस्साई महिलाओं ने जल शाखा में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने निगम कमिश्नर से कहा कि जब पानी नहीं दे सकते तो चूड़ियां पहन लो। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पानी सप्लाई ठप है। पूरे हंगामे के वीडियो बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।